पटना: सूबे के कृषि विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि सूबे में कृषि और मछली पालन के लिए 64 करोड़ 28 लाख खर्च किये गए। जबकि छह हज़ार 992 पईंन, 27 हज़ार 829 कुएं, 60 हज़ार 127 चेक डैम और आठ हज़ार 370 अन्य जल संचय का निर्माण करवाया जा चुका है।
शुक्रवार को जदयू पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में श्रवण कुमार ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत 13 लाख दो हज़ार 795 नए जॉब कार्ड बनाये गए हैं। मनरेगा के माध्यम से केवल रोज़गार हीं नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो में परिसम्पत्ति का भी काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में
शराब बंदी कर महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा किया गया। गांधी जी बाल विवाह और सती प्रथा के सख्त विरोधी थे। दहेज प्रथा और बाल विवाह निषेध को लेकर कड़ा कानून बनाया गया तथा जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए मानव श्रृखंला बनाया गया।