बाबा रामदेव हमेशा अपने राजनितिक टिप्पणी के लिए चर्चा में रहते है। पर इस बार वो एक अलग कारण से चर्चा में है। उनका एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है। जिसमें वो हाथी पर योग करते हुए गिर गए। यह वीडियो बीते सोमवार का बताया जा रहा है। योग गुरु रामदेव ने महावन रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में संतों को योग सिखाने गए थे। इसी दौरान हाथी पर बाबा रामदेव ने योग आसन किया। अचानक हाथी हिलता है और उनका संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके बाद वो हाथी से गिर जाते है। 22 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि बाबा रामदेव को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह कमेंट कर रहे है।