पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी दिया। सूची को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर के जारी किया गया। इन नामों का एलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जेडीयू नेता विजय चौधरी, जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने किया। ज्ञात हो कि बिहार में जदयू पहली पार्टी है, जिसने अपने प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।