बिहार बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। यह एडमिट कार्ड लेने के लिए स्टूडेंट्स को अपने स्कूल जाना होगा। आपको बता दें स्कूल यह एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 9 जनवरी 2021 से 18 जनवरी 2021 तक चलेगी।