नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानि 16 अक्तूबर को NEET परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।अभ्यर्थियों आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
कब तक होगी NEET परिणाम 2020 की वैधता?
भारत में मेडिकल प्रवेश के लिए NEET परीक्षा 2020 के परिणाम एक वर्ष के लिए मान्य होंगे। जो उम्मीदवार विदेश में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए NEET का परिणाम तीन साल की अवधि के लिए मान्य होगा।
NEET Final Answer Key 2020: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
-यहां आपको होम पेज पर NEET Final Answer Key 2020 का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना सारा विवरण डालेंगे पीडीएफ खुल जाएगा।
-उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।