पटना। बिहार की राजनीति में रहस्यमयी नाम पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी प्लूरल्स ने पहले चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पहले चरण में 71 सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए सूची में 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
प्लूरल्स पार्टी ने उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उसमें दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां सभी उम्मीदवार सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, किसान, प्रोफेसर, वकील, इंजीनियर, मर्चेंट नेवी, डॉक्टर पेशे से ताल्लुक रखते हैं. वहीं दूसरी तरफ इस लिस्ट में एक धर्म का कॉलम भी है जहां पर सभी उम्मीदवारों का धर्म “बिहारी” बताया गया है।
प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। शेष 31 की घोषणा अगले 24-36 घंटे में की जाएगी। प्लुरल्स के सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएँ। चलिए बिहार बदलने की शुरुआत करते हैं। #सबकाशासन pic.twitter.com/Obt3fFeLDv
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) October 4, 2020