जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरसीपी सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। बैठक में खुद नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया। इसके बाद आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया और उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में चल रही है। यह बैठक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हो रही है। इस बैठक का नेतृत्व खुद सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं।