मुंबई। फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सीसीबी की टीम यहां विवेक ओबरॉय के साले आदित्य आल्वा क ी तलाश करने के लिए पहुंची थी। सीसीबी आदित्य साल्वे को लगभग एक माह से तलाश रही है।
सितंबर माह में बैंगलुरु में सैडलवुड ड्रग केस का खुलासा हुआ था। जिसमें एक पार्टी के दौरान साउथ के कई फिल्मी सितारे ड्रग्स लेते पकड़े गए थे। इनमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसी मामले में एक नाम विवेक ओबरॉय के साले आदित्य का भी नाम सामने आया था। जिसके बाद से ही आदित्य फरार बताए जा रहे हैं। विवेक के घर पर की गई छापे को लेकर सीसीबी की तरफ से बताया गया कि हमें जानकारी मिली थी कि आदित्य वहां छुपे हुए हैं, जिसके बाद वारंट लेकर हमारी टीम उनके घर पहुंची थी।