बिहार विधानसभा तीन चरणों में होने हैं। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए होना है। ऐसे में बिहार की राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूचि भी तैयार कर ली है। चलिए जानते हैं किस पार्टी की महिला नेता कहा से खड़ी है और उनके विपक्ष में कौन चुनावी जंग की तैयारी कर रहा है। आपको हम बताएँगे 20 विधानसभा से खड़ी हो रही महिला प्रत्याशीयों के बारे में जो देंगी अपने विरोधी पार्टी को टक्कर –
1. कोटरिया – कोटरिया विधान सभा से निक्की हेम्ब्रम भाजपा की ओेर से तो स्वीटी हेम्ब्रम राजद की ओर से खड़ी हैं। यह दोनो एक दूसरे को टक्कर देंगी।
2. बेलहर – इस विधानसभा से जदयू के मनोज यादव और राजद के रामदेव यादव को लोजपा से खड़ी महिला उम्मीदवार कुमारी अर्चना टक्कर देंगी।
3. मसौढी – जदयू की नूतन पासवान, राजद की रेखा देवी और लोजपा के परशुराम कुमार के बीच चुनावी टक्कर होगा।
4. पालीगंज – जदयू के जयवर्धन यादव, भाकपा माले के संदीप सौरभ और लोजपा से खड़ी उषा विद्यार्थी के बीच मुकाबला होगा।
5. जगदीशपुर – जदयू की कुसुमलता कुशवाहा, राजद के रामविशनु को टक्कर देगी।
6.संदेश – जदयू के विजेंद्र यादव को राजद की किरण देवी टक्कर देंगी।
7. शाहपुर – भाजपा की मुन्नी देवी, राजद के राहुल तिवारी को टक्कर देंगी।
8. डुमरांव – जदयू की अंजुम आरा, भाकपा माले के अजीत कुमार सिंह और लोजपा के अखिलेश कुमार सिंह को टक्कर देंगी।
9. मोहनिया – राजद की संगीता देवी,भाजपा के निरंजन राम को चुनावी मैदान में टक्कर देने की तैयारी में है।
10. भभुआ – भाजपा की रिंकी रानी पांडे, राजद के भरत बिंद को चुनौती देंगी।
11. नोखा- जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी, लोजपा के डा.कृष्णा कबीर और राजद की अनिता देवी के बीच मुकाबला होगा।
12. शेरघाटी- जदयू के विनोद को राजद की मंजू अग्रवाल टक्कर देंगी।
13. बाराचट्टी – हम की ज्योति देवी और राजद की समता देवी के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
14. अतरी – राजद के अजय देव यादव, लोजपा के अरविंद कुमार सिंह को जदयू की मनोरमा देवी टक्कर देंगी।
15. हिसुवा – कांग्रेस की नीतू कुमारी, भाजपा के अनिल कुमार को चुनावी मैदान में टक्कर देने को तैयार है।
16. नवादा – जदयू के कौशल यादव, लोजपा के शशि भूषण कुमार को राजद की विभा देवी टक्कर देगी।
17. गोबिंदपुर – लोजपा के रंजीत यादव, राजद के कामरान को जदयू की पूर्णिमा देवी टक्कर देंगी।
18. वारसलीगंज – कांग्रेस के मनटन सिंह और भाजपा की अरुणा देवी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
19.जमुई – भाजपा की श्रेयसी सिंह और राजद के विजय प्रकाश के बीच टक्कर होगा।
20. चकाई – जदयू के संजय प्रसाद को राजद की सावित्री देवी टक्कर देेंगी।