मुंबई। अपनी अजीब ड्रेस सेंस के कारण अक्सर चर्चा में रहनेवाले रणवीर सिंह अब सर्कस करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है सिंबा और सूर्यवंशी के बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी तीसरी बार एक साथ नजर आएगी। सोमवार को इस नई फिल्म की घोषणा की गई।
बताया गया कि इसमे रणवीर डबल रोल में नजर आने वाले हैं. रोहित ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं. तस्वीरों में डायरेक्टर रणवीर और भूषण कुमार संग दिखाई दे रहे हैं. सर्कस शेक्सपियर के प्ले कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस को साइन किया गया है।फिल्म की शूटिंग अलगे ही महीने मुंबई में शुरू हो सकती है. वहीं सर्कस को अगले साल सर्दियों में रिलीज करने की तैयारी है।
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी लंबे समय से रिलीज होने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अब यह फिल्म अगले साल ही रिलीज की जा सकती है। यही हाल रणवीर की फिल्म 83 की है।