Union Public Service Commission ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का पूरा schedule आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 के बीच किया जाएगा। इसके अलावा आयोग मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए पहले ही Detailed application form (DAF) जारी कर चुका है। Detailed application form भरने की लास्ट डेट 11 नवंबर है।
सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2020 टाइम-टेबल
8 जनवरी – पेपर 1 Essay सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
9 जनवरी – पेपर 2 सामान्य अध्ययन-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 3 सामान्य अध्ययन-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
10 जनवरी – पेपर 4 सामान्य अध्ययन-3 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 5 सामान्य अध्ययन-4 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
16 जनवरी – भारतीय भाषा (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और अंग्रेजी (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
17 जनवरी – पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
मुख्य परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि, कैटेगरी (SC, ST, OBC, EWS, विकलांगता, भूतपूर्व सैनिक) और शैक्षिक योग्यता के समर्थन में स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा फीस के साथ DAF-I जमा करना अनिवार्य होता है।